राजधानी में एक बार फिर डबल मर्डर: मां-बेटी की हत्या कर नाले में फेंकी लाश, देखें Video
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में नए साल के दिन 14 साल की बच्ची की लाश नाले में मिली थी। अब ठीक एक दिन बाद उसकी मां का शव मिला है।
दरअसल, बच्ची की लाश मिलने के बाद जब पुलिस ने छानबीन शुरू कर उसके घर पहुंची तो घर पर ही उसकी मां की मौत के बारे में पता चला।


पुलिस को हत्या किए जाने के सबूत मिले हैं। इन्हें किसने मारा और हत्या के क्या कारण थे, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। इस मामले में रेप की भी आशंका जताई जा रही है। बता दें कि रायपुर में बीते 2 दिनों में 5 मर्डर हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: राजधानी में नए साल से पहले डबल मर्डर: चाकूओं से गोदकर उतारा मौत के घाट, देखें Video
बुधवार को 14 साल की लड़की की लाश खमतराई थाना इलाके के एक नाले में पड़ी मिली थी। गुरुवार को उसकी मां की लाश धरसींवा पुलिस स्टेशन एरिया में मिली है। दोनों ही थानों की टीम इस केस की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें: सनी लियोन के नाम पर उठाया महतारी वंदन योजना का लाभ: पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, देखें VIDEO
रायपुर-बिलासपुर हाईवे से लगी एक बस्ती में 14 साल की बच्ची और उसकी मां रहती थी। महिला के पति की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। जहां महिला की लाश मिली पुलिस ने कमरे के भीतर किसी को जाने नहीं दिया।
इसे भी पढ़ें: ममता और साहस का अनोखा नज़ारा: कार चालक ने बछड़े को मारी टक्कर, गायों ने घेर ली पूरी गाड़ी, देखें VIDEO
मौके पर खून के छींटे जमीन और दीवार पर मिले हैं। जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि धारदार हथियार या भारी चीज से पीटकर महिला को मारा गया होगा। बेटी की हत्या कैसे की गई इसकी जांच जारी है। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें: छात्रा ने जीभ काटकर बाबा भोलेनाथ को किया समर्पित: मंदिर में साधना में बैठी, नोट में लिखा- कोई अंदर आया तो मर्डर हो जाएगा
घटना की खबर मिलते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। कुछ सुराग जुटाए गए हैं, पुलिस महिला के घर आने जाने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
इसे भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या: दोनों ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम
मोहल्ले में चर्चा है कि किसी परिचित ने ही इस वारदात को अंजाम दिया होगा। महिला और बेटी मुस्लिम समुदाय से थी। पुलिस को इस घटना में रेप किए जाने की भी आशंका है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मां-बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
महिला का सड़क किनारे जहां घर है, वहां बिजली का कनेक्शन भी नहीं था। आसपास कुछ छोटे-मोटे काम करके महिला अपना और अपनी बेटी का पेट पाला करती थी। PM आवास योजना के घर में दोनों रहा करते थे। परिचितों ने बताया कि इनके कुछ रिश्तेदार यहां रहते हैं, लेकिन उनसे भी इनकी बोल-चाल नहीं थी।
यह हत्याकांड 31 दिसंबर की रात अंजाम दिया गया होगा। हत्यारे ने घटना के बाद लड़की का शव 2 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया, जो 1 जनवरी को बरामद हुआ। इसके बाद अब लड़की की मां की भी लाश मिली है। अवैध संबंध के एंगल से भी इस कांड की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में जल्द खुलासा करने का दावा किया है।

