मौसम अपडेट : देश के उत्तरी राज्यों में ठंड बरकरार, MP में बारिश के आसार, CG में गिरेगा तापमान
नई दिल्ली: देश के मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है| हिमाचल प्रदेश में कोहरे का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर में ठंड बनी रहेगी हालांकि आज बर्फबारी नहीं होगी। बुधवार को लाहौल स्पीति का तापमान-4.3°C दर्ज किया गया था।


राजस्थान मौसम अपडेट
राजस्थान में बुधवार को कई इलाकों में बारिश हुई। सीकर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, उदयपुर समेत कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। गुरुवार को कोल्ड-वेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश मौसम अपडेट
मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन बारिश की स्थिति रहेगी। दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ओडिशा में भी कोहरा छाया रहेगा।
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में कमी के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. प्रदेश में 6 फरवरी को मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा.
इसे भी पढ़ें: Health Tips: सुबह उठते ही शरीर में होता है दर्द? हो सकती है ये वजह
वहीं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य श्रेणी में रहने की संभावना है. लेकिन 8 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में फिर से बढ़ोतरी संभव है. मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को इन बदलावों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है.
अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम...
7 फरवरी- देश में कहीं भी बारिश, बर्फबारी या कोहरे का अलर्ट नहीं है। हालांकि तापमान बढ़ने से मौसम गर्म हो सकता है।
8 फरवरी- देश के किसी भी हिस्से में बारिश, बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट नहीं है। मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से मौसम गर्म हो सकता है।

