सलमान खान की सुरक्षा में सेंध: शख्स ने की घर में घुसने की कोशिश, पुलिस ने किया गिफ्तार


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर में एक शख्स ने घुसने की कोशिश की , जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 23 साल के आरोपी का नाम जीतेंद्र कुमार है और छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।
सलमान की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी संदीप नारायण की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज की गई है। संदीप नारायण ने बताया कि 20 मई की सुबह 09:45 बजे, एक अज्ञात व्यक्ति को गैलेक्सी अपार्टमेंट बिल्डिंग के आसपास घूमते देखा गया। मैंने उसे समझाया और उसे चले जाने को कहा। इस पर आरोपी ने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया।
कार में छिपकर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचा
संदीप ने कहा कि वह शख्स शाम करीब 7:15 बजे फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट के मुख्य द्वार पर वापस आया और इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार से गेट के अंदर प्रवेश कर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कॉन्स्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सुरक्षा गार्ड कमलेश मिश्रा ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।

