April 24, 2026

Raja raghuwanshi hatyakand: हनीमून पर प्रेमी के लिए की पति की हत्या, यहां जानिए राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी पूरी खबर

IMG_20250609_203135

Raja raghuwanshi hatyakand: राजा रघुवंशी हत्याकांड पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी को ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।


जानिए क्या है पूरा मामला

बता दे कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी  की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। विवाह के बाद दोनों गुवाहाटी में कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचे। यहां दर्शन के बाद हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलांग पहुंचे।

खाई में मिला राजा का शव

22 मई को दोनों ने एक होमस्टे में चेक-इन किया, लेकिन 23 मई को चेकआउट के बाद दोनों लापता हो गए। 2 जून को वेई सॉवडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई से राजा का शव बरामद हुआ, जिससे उनकी हत्या की पुष्टि हुई।

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि सोनम रघुवंशी के पिता की प्लाइवुड फैक्ट्री है। जहां आरोपी राज कुशवाहा नौकरी करता था। इसी दौरान उसका सोनम से संपर्क हुआ और दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं।

ऐसे फसाया जाल में

सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी को हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर घातक जाल में फंसा दिया। सोनम के पीछे–पीछे राज कुशवाहा और उसके दोस्त भी शिलांग पहुंच गए। वहीं, सुनियोजित तरीके से राजा की हत्या कर दी गई।


You may have missed