August 11, 2026

IND vs SA Match Ticket: रायपुर में भारत-द.अफ्रीका ODI का जलवा: सिर्फ 15 मिनट में टिकट हुए सोल्ड आउट, जानिए अब किसे और कैसे मिलेंगे टिकट

criket

IND vs SA Match Ticket: रायपुर। नवा रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA Match Ticket)  के बीच होने वाले वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टिकट बिक्री आज 22 नवंबर शाम 5 बजे जैसे ही शुरू हुई, महज 15 मिनट में पूरा स्टेडियम हाउसफुल हो गया।


ऑनलाइन टिकट बिक्री [www.ticketgini.in](http://www.ticketgini.in) पर हुई, जिसमें दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेडियम के सभी स्टैंड्स 1500, 2500, 3000 और 3500 रुपए वाली सीटें शुरू होते ही पूरी तरह बिक गईं। सिर्फ यही नहीं, प्रीमियम कैटेगरी की टिकटें भी रिकॉर्ड समय में गायब हो गईं।

सिल्वर – 6000 रुपए
गोल्ड – 8000 रुपए
प्लैटिनम – 10,000 रुपए
और कॉरपोरेट बॉक्स – 20,000 रुपए की सभी टिकटें पूरी तरह सोल्ड आउट हो चुकी हैं।

अब दर्शकों के लिए सिर्फ एक ही विकल्प बचा है स्टूडेंट टिकट, जिसकी कीमत 800 रुपए रखी गई है। यह टिकट 24 नवंबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में ऑफलाइन उपलब्ध होगी। उम्मीद है कि स्टूडेंट पास भी कुछ ही मिनटों में बिक जाएंगे।

भारत–दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA Match Ticket) का यह महा मुकाबला नवा रायपुर में क्रिकेट के अब तक के सबसे हाई-वॉल्यूम दर्शक रश को जन्म दे रहा है, जिससे मैच को लेकर रोमांच कई गुना बढ़ गया है।


You may have missed