चमत्कारी बाबा ने महिला से किया दुष्कर्म, प्रसाद खिलाकर होटल में बनाए संबंध, फिर न्यूड फोटो खींचकर किया ऐसा काम, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
जांजगीर-चांपा 23 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ इलाके से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शरीर के दर्द से मुक्ति पाने की चाहत एक महिला के लिए बुरे सपने जैसी बन गई। खुद को ‘चमत्कारी’ बताने वाले एक 60 वर्षीय ढोंगी बाबा, निर्मल बाबा (निवासी नासिक, महाराष्ट्र), ने न केवल एक महिला का शारीरिक शोषण किया, बल्कि विरोध करने पर उसकी गरिमा को सोशल मीडिया पर तार-तार कर दिया।


दर्द का इलाज कराने गई थी पीड़िता
घटना की शुरुआत चैत्र नवरात्रि के दौरान हुई, जब आरोपी निर्मल बाबा पदयात्रा करते हुए पामगढ़ पहुँचा। पीड़िता, जो लंबे समय से शारीरिक दर्द से परेशान थी, अपनी सहेली के साथ इस उम्मीद में बाबा के पास पहुँची कि शायद कोई ‘चमत्कार’ उसे ठीक कर दे। बाबा ने हाथ देखने का नाटक किया, विश्वास जीता और इलाज के बहाने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया।

प्रसाद के नाम पर झांसा और मैहर में दरिंदगी
26 मार्च को आरोपी ने महिला को मार्केट बुलाया और ‘विशेष प्रसाद’ खिलाकर उसे पूरी तरह अपने वश में कर लिया। इसके बाद वह उसे झांसा देकर बिलासपुर और फिर ट्रेन से मध्य प्रदेश के मैहर ले गया। वहां एक होटल में ठहराकर आरोपी ने इलाज के नाम पर महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, हैवानियत की हदें पार करते हुए उसने पीड़िता की न्यूड तस्वीरें भी खींच लीं।
ब्लैकमेलिंग और डिजिटल हिंसा
1 अप्रैल को आरोपी पीड़िता को बिलासपुर छोड़कर फरार हो गया, लेकिन उसका जुल्म यहीं नहीं रुका। जब पीड़िता ने लोक-लाज के डर से उसका नंबर ब्लॉक किया, तो आरोपी ने उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उसकी अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दीं। इस डिजिटल प्रताड़ना से टूट चुकी महिला ने आखिरकार हिम्मत दिखाई और 11 अप्रैल को पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
कहां से दबोचा गया आरोपी ?
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच (Cyber Cell) की मदद से आरोपी की लोकेशन हिमाचल प्रदेश में मिली। पुलिस ने धर्मशाला में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की ?
धाराएं: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(एम) और आईटी एक्ट की धारा 67।
वर्तमान स्थिति: आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

