साप्ताहिक राशिफल 2026: शारदीय नवरात्र में इन 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
Shardiya Navratri Weekly Horoscope (12 to 18 October): शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है। मां दुर्गा की कृपा से यह नया सप्ताह कई राशियों के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। ग्रहों की चाल और नवरात्रि के शुभ संयोग से कुछ राशियों को करियर और व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी, तो वहीं कुछ राशियों को सेहत और लेनदेन के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।


आइए जानते हैं कि यह नया सप्ताह (मेष से मीन तक) सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है:
1. मेष राशि (Aries)
कैसा रहेगा सप्ताह: यह सप्ताह घर-परिवार की परेशानियों को दूर करने और रुके हुए काम पूरे करने के लिहाज से बेहद अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन परिजनों के सहयोग से सभी काम आसान हो जाएंगे।
शुभ दिन (फैसलों के लिए): मंगलवार और बृहस्पतिवार।
सावधानी: गुस्से और चिड़चिड़ेपन से बचें। छात्र धैर्य के साथ पढ़ाई पर ध्यान दें।
शुभ रंग: भूरा
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की आरती करें।
2. वृषभ राशि (Taurus)
कैसा रहेगा सप्ताह: प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। मानसिक तनाव कम होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
शुभ दिन (फैसलों के लिए): शुक्रवार।
सावधानी: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। लोन लेकर नया काम शुरू करने से बचें।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव के मंदिर जाकर जल से अभिषेक करें।
3. मिथुन राशि (Gemini)
कैसा रहेगा सप्ताह: इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ-साथ प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में धन लाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ दिन (फैसलों के लिए): बुधवार।
सावधानी: किसी से ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करना मुश्किल हो। उधार लेने-देने से बचें।
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
4. कर्क राशि (Cancer)
कैसा रहेगा सप्ताह: कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी और करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद रहेंगी।
शुभ दिन (फैसलों के लिए): सोमवार और बृहस्पतिवार।
सावधानी: मन में नकारात्मक विचार न आने दें। कार्यस्थल पर आक्रामकता से बचें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की आरती करें।
5. सिंह राशि (Leo)
कैसा रहेगा सप्ताह: धन लाभ और पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलने का समय है। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं। करियर में बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार की सलाह जरूर लें।
शुभ दिन (फैसलों के लिए): मंगलवार और बुधवार।
सावधानी: किसी को पैसा उधार न दें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें और सेहत की अनदेखी न करें।
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
6. कन्या राशि (Virgo)
कैसा रहेगा सप्ताह: कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ रहेगी। मेहनत और समय देने से स्थितियों में सुधार आएगा। धैर्यपूर्वक बाधाओं को पार करें।
शुभ दिन (फैसलों के लिए): बुधवार और बृहस्पतिवार।
सावधानी: किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। बजट पर नियंत्रण रखें और उधार लेकर खर्च करने से बचें।
शुभ रंग: पीला
उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की आरती करें।
7. तुला राशि (Libra(
कैसा रहेगा सप्ताह: धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। मेहनत बढ़ाने से कार्यक्षेत्र में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत बेहतरीन है।
शुभ दिन (फैसलों के लिए): बुधवार और शुक्रवार।
सावधानी: अहंकार से दूर रहें और बातचीत में मीठी भाषा का प्रयोग करें।
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की आरती करें।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
कैसा रहेगा सप्ताह: लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के अपने अधिकारियों के साथ संबंध सुधरेंगे।
शुभ दिन (फैसलों के लिए): मंगलवार और बृहस्पतिवार।
सावधानी: प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले अभी टाल दें। गुस्से पर नियंत्रण रखें और सेहत के प्रति लापरवाह न हों।
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
9. धनु राशि (Sagittarius)
कैसा रहेगा सप्ताह: लाभ और उन्नति का सप्ताह है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। यात्रा या टूर पर जाने के योग हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
शुभ दिन (फैसलों के लिए): बृहस्पतिवार।
सावधानी: सेहत का ध्यान रखें, दवाइयां समय पर लें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
शुभ रंग: पीला
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
10. मकर राशि (Capricorn)
कैसा रहेगा सप्ताह: पूरे उत्साह के साथ रुके हुए काम निपटाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी का निर्णय परिजनों की सलाह से लें। छात्रों को सफलता मिलेगी।
*
शुभ दिन (फैसलों के लिए) शुक्रवार।
सावधानी: खानपान और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आलस्य की वजह से जरूरी काम न टालें।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की आरती करें।
11. कुंभ राशि (Aquarius)
कैसा रहेगा सप्ताह: आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह बहुत शुभ है। धन लाभ के साथ करियर में तरक्की होगी। बेरोजगारों को नई नौकरी मिलने की संभावना है।
शुभ दिन (फैसलों के लिए): बृहस्पतिवार और शुक्रवार।
सावधानी: बेजह के खर्चों पर रोक लगाएं और अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें।
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
12. मीन राशि (Pisces)
कैसा रहेगा सप्ताह: मान-सम्मान में वृद्धि और धन लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार का पूरा समर्थन रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसलों के लिए समय अनुकूल है।
शुभ दिन (फैसलों के लिए): बृहस्पतिवार।
सावधानी: नकारात्मक विचारों और गुस्से से बचें। छात्र पढ़ाई में आलस्य न दिखाएं।
शुभ रंग: हल्का पीला।
उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की आरती करें।
(डिस्क्लेमर– यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। जनहित खबर छत्तीसगढ़ Jkcnews.com इसकी पुष्टि नहीं करता)

