April 19, 2026

BIG NEWS: टॉफी देने के बहाने आठ साल के बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार करते पकड़ाया आरोपी

IMG_20210423_194803

बिहार। लॉकडाउन और कोरोनाकाल के बीच बिहार के बेगूसराय में आठ साल के बच्चे को टॉफी देने के बहाने कुकर्म करने का मामला सामने आया है।


मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जिले के मंसूरचक इलाके का है। जानकारी के अनुसार स्थानीय एक गांव के आठ वर्षीय बालक को टॉफी देकर बहला फुसलाकर 18 वर्षीय युवक ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। बच्चे के शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गये और युवक को रंगेहाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में जख्मी बच्चे को ग्रामीणों के सहयोग से मंसूरचक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित की माँ ने थाने में आवेदन देकर समुचित कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


You may have missed