BIG NEWS : शादी के दूसरे दिन नवविवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद (Balod) जिले के दल्लीराजहरा (Dallirajhra) थाना क्षेत्र से एक दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां एक नवविवाहिता ने शादी के दूसरे दिन ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 12 में युवती की शादी हुई थी। बहरहाल, दल्लीराजहरा पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि युवती ने देर रात फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। नवविवाहिता ने आखिऱ इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। यह अभी जांच का विषय बना हुआ है? जानकारी के मुताबिक, दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 12 निवासी महेश निषाद के पुत्र अनिल निषाद का की विवाह ग्राम लोण्डी के युवती उमेश्वरी निषाद से 28 अप्रैल को सामाजिक रीतिरिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ था। उसके बाद दुल्हन के घर मे भी दूसरे दिन रिसेप्शन आयोजित की गई थी। इसके बाद पूरा परिवार नई बहू लाने की खुशियां मना ही रहे थे। और दूल्हा महेश अपनी विवाह के बाद गृहस्थ जीवन के सपने सजा रहा था। उसकी सारी खुशियां चंद घंटे में मातम में बदल गई।
वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवती के घर वाले चौथिया लेकर आए हुए थे। लेकिन, पता नहीं किन कारणों से उसने आत्महत्या की है। बहरहाल, दोनो पक्षों से बयान दर्ज करने के बाद यदि किसी प्रकार से युवती को प्रताडि़त करना पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतका के शव के पास किसी प्रकार कोई सोसाइडल नोट नहीं मिला हैं। इस पूरे प्रकरण में मर्ग कायम करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

