May 6, 2026

Horoscope Today 01 May 2021 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

हम आप सभी के लिए लेकर आए है 1 मई 2021 का राशिफल तो चलिए जानते है की कैसा रहेगा आज आप सभी का दिनToday’s May 1 horoscope


मेष राशि – Mesh Rashi 
आज आप माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित होंगे। कुछ नए लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिलने की संभावना है। आपसी विश्वास के सहारे आपके दाम्पत्य संबंधों में मजबूती आयेगी। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए आज का दिन खास है। आपको काम में सफलता मिलेगी। आपकी कोई खास इच्छा पूरी होगी। अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, आपकी सारी इच्छा पूरी होगी।

वृष राशि – Vrish Rashi 
इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफल होंगे। किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में बेकार की यात्राओं से बचें और घर-परिवार का खयाल रखें। स्त्री वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi
सितारों की स्थिति आपके लिए खास हो सकती है। आज आप सक्रिय रहेंगे। ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। लव पार्टनर की मदद से धन लाभ के योग हैं आपको भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। ताजगी और स्फूर्ति महसूस होगी। सेहत में सुधार होने के योग हैं।

कर्क राशि – Kark Rashi 
आज आप सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। मुलाकात व गिफ्ट की प्राप्ति संभव है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। पुराना रोग उभर सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। जो लोग खुद का काम करते हैं यानी किसी चीज का कारोबार करते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा होगा, अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है।

सिंह राशि – Singh Rashi 
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। समाज में आपकी एक अलग ही पहचान बनेगी। आज आर्थिक रूप से लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करने की जरूरत है। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जायेंगे। इससे बच्चे खुश नजर आयेंगे। आप किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको रिश्तों में गलतफ़हमी लाने से बचना चाहिए। पीपल के वृक्ष को छूकर प्रणाम करें, धन लाभ होंगे।

कन्या राशि – Kanya Rashi 
अच्छे व्यावसायिक अवसर आपके व्यवसाय को बढ़ाने में अति सहायक सिद्ध होंगे। आप नए क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार होंगे। उद्यमी अच्छा करेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा करेंगे और आप उन पर गर्व करेंगे। परिवार आपका पूर्ण सहयोग करेगा तथा परिवार में सदस्यों के मध्य स्नेही वातावरण बना रहेगा। लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे जातकों का आत्मविश्वास उन्हें बीमारी से पार पाने में मदद करेगा और स्वास्थ्य में सुधार संभव है। आप शारीरिक और भावनात्मक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

तुला राशि – Tula Rashi 
कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में समय पर सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपके काम का विरोध भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ नया और ज्यादा करने की सोच सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम करने कीयोजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है। आज आपको विवाह प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए दिन ठीक कहा जा सकता है।

वृश्चिक राशि – vrishchik Rashi 
आपके कार्यस्थल में सब कुछ सुचारू रूप से चलेगा। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। आपके जीवनसाथी को समय की कमी की शिकायत हो सकती है लेकिन चीजें जल्द ही पटरी पर आ जाएंगी। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने की कोशिश करें। अकस्मात आपके काम में बड़े अवरोध देखने मिल सकते है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी से आप प्रसन्न होंगे।

धनु राशि – Dhanu Rashi 
आज आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जायेंगे। वहां आपकी मुलाकात कुछ पुराने दोस्तों से भी होगी। किसी खास काम के लिए मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। आपको अच्छा लगेगा। आज परिवार वालों के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। इस राशि के बच्चे खेलकूद में भाग लेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। शाम को आप अपने बच्चों के साथ टाईम स्पेंड करेंगे पैसों के मामले में आज कुछ लोग मददगार साबित होंगे। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर राशि – Makar Rashi 
आपके प्रयास फल देंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेग। आप एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन स्थापित कर पाएंगे। आपके उपन्यास विचारों और कार्यशैली की सराहना की जाएगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन सावधानी से सोचने के बाद ही नई संपत्ति में निवेश करें। आप आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। बच्चे अच्छा महसूस करेंगे।

कुंभ राशि– Kumbh Rashi 
करियर के लिए कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। ऑफिस में साथ वाले लोगों से मदद मिल सकती है। कुछ अच्छे और बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। ऑफिस और बिजनेस में अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि– Meen Rashi 
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। संयम को आज के दिन का मंत्र बनाने की गणेशजी सलाह देते हैं क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। प्रवास की अधिकता होगी। अपनी पूरी ऊर्जा और जान पहचान का प्रयोग करते हुए जितनी जल्दी हो सके अपने काम को पूरा करवा लें। आप खर्चे पर नियंत्रण करने की पूरी प्रयास करेंगे। समुदाय में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अकस्मात कोई पुराने साथी से आप लोगों को मिलकर अच्छा लग सकता है।


You may have missed