कोरोना BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज 14 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 210 से ज्यादा लोगों की मौत भी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब रोजाना 10,000 के पार नए कोरोना मरीज की पुष्टि की जा रही हैं। जिसके बाद अब इस महामारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। JKCNEWS.COM आप सभी से अपील करता है की कोविड–19 के नियमों का पालन करे। अब आप सभी और भी ज्यादा सावधानी बरते।


छत्तीसगढ़ स्वास्थ विभाग ने बुलेटिन जारी किया है जिसके अनुसार आज 14994 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 216 लोगों की कोरोना से मौत हुई और 12804 लोगों ने कोरोना को दी मात। जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 1310 मरीज, रायपुर से 1118, राजनांदगांव से 765, बालोद से 361, बेमेतरा से 478, कबीरधाम से 554, धमतरी से 361, बलौदा बाजार से 813, महासमुंद से 557, गरियाबंद से 285, बिलासपुर से 1081, रायगढ़ से 879, कोरबा से 1236, जांजगीर-चांपा से 1077, मुंगेली से 553, जीपीएम से 271, सरगुजा से 530, कोरिया से 511, सूरजपुर से 397, बलरामपुर से 347, जशपुर से 452, बस्तर से 202, कोंडागांव से 189, दंतेवाड़ा से 58, सुकमा से 44, कांकेर से 479, नारायणपुर से 42, बीजापुर से 41, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है।
आज 14,994 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 12,804 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/g5fI8jepBp
— Health Department CG (@HealthCgGov) April 30, 2021

