June 27, 2026

BIG NEWS : इंस्टाग्राम में एक युवक को व्यक्तिगत फोटो भेजना युवती को पड़ा भारी, अब दे रहा फोटो वायरल करने की धमकी

IMG_20210501_152004

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक युवती की व्यक्तिगत फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने रायपुर सरस्वती नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है की इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के चौबे कॉलोनी की रहने वाली युवती ने प्रशांत सैनी नाम के युवक से दोस्ती की।


इसे भी पढ़ें– Fact Check : भारत में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन! जानिए क्या है सच

दोस्ती करने की पहल युवक ने की थी। दोस्ती आगे बढ़ी और लगातार चैटिंग होने लगी। युवक के झांसे में आने के बाद युवती को अपनी व्यक्तिगत तस्वीरे भेजनी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें– CG LOCKDOWN-4 : कोरोना हॉटस्पॉट रायपुर सहित इन जिलों में बढ़ेगा लॉकडाउन! पढ़िए पूरी खबर

व्यक्तिगत तस्वीरें लेने के कुछ ही दिनों बाद आरोपी युवक ने युवती से अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। जब युवती ने आरोपी युवक से बातें करनी बंद कर दी तो आरोपी युवक ने युवती की निजी तस्वीरें युवती के एक दोस्त को भेज दी।

इसे भी पढ़ें– BA Pass 3 : बीए पास 3 का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस ने लगाई यूट्यूब पर आग, देखे धमाकेदार ट्रेलर

जिसके बाद उक्त युवक ने युवती को ये जानकारी दी, जिसके बाद वे पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची। सरस्वती नगर थाना प्रभारी गौतम गावड़े के मुताबिक पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ IPC की धारा 509 (ख) सहित आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।


You may have missed