Anushka Sharma Birthday : अनुष्का शर्मा ने शेयर किया कोहली का मजेदार विडियो, ऐ कोहली चौका मार ना चौका
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्माा ( Anushka Sharma ) का आज जन्मदिन Birthday है। वह 33 साल की हो गई हैं। अनुष्का ( Anushka ) अपनी बेहतरीन अदाकारी, सुंदरता और पति विराट कोहली ( Virat Kohli ) के साथ एडोरबल तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं।



लॉकडाउन के चलते घर में फुरसत के पल बिता रहे अनुष्का ( Anushka ) और विराट ( Virat Kohli ) एक दूसरों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। कई दिनों से क्रिकेट फील्ड से दूर विराट कोहली ( Virat Kohli ) को अपने फैंस की याद ना सताए इसलिए अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) ने खुद उनके फैन की नकल उतारी है। इस दौरान विराट कोहली ( Virat Kohli ) का अजीब रिएक्शन भी देखने मिला।
अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें वो विराट ( Virat ) की फैन बनी नजर आ रही हैं। इसमें वो विराट ( Virat ) से टपोरी लहजे में कह रही हैं, ‘ऐ कोली, कोली चौका मार ना चौका, क्या कर रहा है, चौका मार’ Ey Kohli chauka maar na
View this post on Instagram
इस फनी वीडियो के साथ अनुष्का ( Anushka ) लिखती हैं, ‘मुझे लगा ये फील्ड को मिस कर रहे होंगे। प्यार के साथ इन्हें लाखों फैंस से ये भी मिलता है। इन्हें इस तरह के फैंस तो सच में याद आ रहे होंगे तो मैंने इन्हें ये एक्सपीरिएंस दिया है’।

