April 17, 2026

Weather Update Today: मौसम का ‘डबल अटैक’: कहीं 45°C वाली ‘आग’ तो कहीं ओलों की मार, जानें CG–MP समेत आपके राज्य में क्या है मौसम का हाल ?

Gemini_Generated_Image_ehvnw8ehvnw8ehvn (1)

नई दिल्ली 17 अप्रैल 2026, देश का मौसम (Weather) इन दिनों दो छोरों पर खड़ा है। एक तरफ उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाके भट्टी की तरह तप रहे हैं, तो दूसरी तरफ पहाड़ों और कुछ मैदानी जिलों में अचानक हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आसमान से बरसती आग और बिन मौसम बरसात के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।


मैदानी राज्यों में ‘सूर्य देव’ का तांडव

  • देश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। गुरुवार को रिकॉर्ड किए गए आंकड़े डराने वाले हैं:
    उत्तर प्रदेश (बांदा) 44.4°C के साथ सबसे गर्म।
    मध्य प्रदेश (नर्मदापुरम): 43°C।
    राजस्थान (बाड़मेर): 42.9°C।
    दिल्ली-NCR व पंजाब: यहाँ पारा 40 से 45 डिग्री के बीच झूल रहा है, जिससे दोपहर में सड़कें सूनी नजर आ रही हैं।

राजस्थान और हरियाणा में ‘कुदरत का करिश्मा’

जहाँ लोग गर्मी से बेहाल हैं, वहीं राजस्थान के हनुमानगढ़ और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को अचानक मौसम पलट गया। तेज बारिश के साथ गिरे ओलों ने तापमान तो गिराया, लेकिन मंडियों में खुले में रखा किसानों का अनाज भिगो दिया। जयपुर समेत राजस्थान के 5 जिलों में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है।

हीटवेव का असर: स्कूलों पर ‘ताला’ और समय में बदलाव

छत्तीसगढ़: लू के खतरों को देखते हुए स्कूलों में 11 दिन पहले ही छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

मध्य प्रदेश: अनूपपुर और डिंडोरी जैसे जिलों में बच्चों की सेहत का ख्याल रखते हुए स्कूलों का समय सुबह 7 से 12 बजे तक कर दिया गया है।

अलर्ट: अगले 48 घंटे भारी!

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कर्नाटक-महाराष्ट्र के ऊपर बने एक एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम के कारण मध्य भारत की तरफ गर्मी और बढ़ेगी।

इन राज्यों में हिट वेव की चेतावनी

पश्चिमी और पूर्वी तटों के साथ सप्ताह के दौरान गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर 17-19 अप्रैल के दौरान, ओडिशा में 17-20 अप्रैल के दौरान; झारखंड में 19-21 अप्रैल के दौरान; तथा मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और तेलंगाना में 17 और 18 अप्रैल को उष्ण लहर की स्थिति की संभावना है।

इन राज्यों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी

अरुणाचल प्रदेश में 18-21 अप्रैल के दौरान, असम और मेघालय में 19 और 20 अप्रैल को, तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 और 19 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम अपडेट: तटीय राज्यों (गुजरात, केरल, तमिलनाडु) में गर्मी के साथ उमस (Humidity) का लेवल बढ़ेगा, जिससे पसीने वाली गर्मी लोगों को परेशान करेगी। घर से बाहर निकलते समय पानी और छाते का साथ न छोड़ें!

गर्मी और धूप से बचने के लिए क्या करें?

  • सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाहर जाने से बचे।
  • सूती और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहने।
  • बाहर निकलते समय धूप से बचने के लिए टोपी, चश्मा या फिर छाता का इस्तेमाल करें।
  • शरीर पानी की मात्रा कम होने न दें।
  • नींबू पानी, नारियल पानी,लस्सी और फलों का सेवन करें।

You may have missed