July 6, 2026

कोरोना उपडेट : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार हुई थोड़ी कम, करीब 12 हजार नए केस और 154 की हुई मौत

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ मे कोरोना के लिहाज से रविवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। प्रदेश में आज 11825 नये मरीज मिले, जबकि 12168 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए। प्रदेश में अभी कुल एक्टिव केस 1 लाख 20 हज़ार है। वही कल 154 लोगों की मौत भी हुई है।


रविवार को 11,825 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 12,168 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मरीज बिलासपुर में सामने आए। बिलासपुर में 1086 नये मरीज मिले, जबकि रायपुर में 1011 नए केस मिले। इसके अलावा दुर्ग- 794, राजनांदगांव- 527, बालोद- 297,, बेमेतरा- 139, कवर्धा- 198, धमतरी- 202, बलौदाबाजार- 596, महासमुंद- 505, गरियाबंद- 364, रायगढ़- 825, कोरबा- 900, जांजगीर- 955, मुंगेली- 479, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 268, सरगुजा- 479, कोरिया- 359, सूरजपुर- 256, बलरामपुर-226, जशपुर- 512, बस्तर- 89, कोंडागांव- 207, दंतेवाड़ा- 66, सुकमा- 27, कांकेर- 373, नारायणपुर- 14, बीजापुर- 30, अन्य राज्य- 02 रायपुर में जहां 32 मौतें हुई, तो वहीं बिलासपुर में 22, रायगढ़ में 16, कोरबा में 13 और धमतरी में 10 मौत हुई।


You may have missed