KKRvsRCB IPL 2021 : केकेआर बनाम आरसीबी का मैच रद्द, कोलकाता के दो खिलाडी पाए गए कोरोना संक्रमित
अहमदाबाद। पूरे भारत में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। अब इसका असर इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League ) पर भी नजर आ रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते सोमवार को होने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders ) और बेंगलुरु ( Bengaluru ) के मैच को रद्द कर दिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलकाता Kolkata के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसके बाद ये फैसला लिया गया है। दरअसल कोलकाता के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ( Varun Chakraborty ) और तेज गेंदबाज संदीप ( Sandeep ) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। Varun Chakraborty And Sandeep Corona Positive


आईपीएल के 14वें सीजन ( 14th season of IPL ) के 30वें मैच में सोमवार को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( Royal Challengers Bangalore ) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders ) से होना था। कोरोना के संक्रमण काल में बीसीसीआई BCCI ने मजबूत `बायो-बबल` का हवाला दिया था, जिसके बाद अब तक 29 मैच सफलतापूर्वक कराए गए। चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी मैच पूरे हुए। लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीजन के 30वें मैच को फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

