April 18, 2026

BIG NEWS CG : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगो की मौत, 4 गम्भीर रूप से घायल

bijli gi

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दर्दनाक खबर प्रकाश में आ रही है। जिले के सन्ना इलाके से 10 किमी दूर दूभर कोना में थोड़ी देर पहले गाज गिरने से एक साथ 3 लोगो की मौत हो गयी है। जबकि 4 लोग गाज की चपेट में आने से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक गाज की चपेट में आकर जान गंवा चूके मृतक मिर्ची खेती की रखवाली कर रहे थे तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी।


इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी और मिर्ची खेत मे मौजूद करीब 7 से 8 लोगो को अपने चपेट में ले लिया । 3 की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य घायलों को सन्ना और छिछली असप्ताल लाया गया है। मौसम विभाग ने बीते 24 घंटे पहले राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश तथा वज्रपात के साथ तेज हवा और अंधड़ चलने की संभावना जताई थी। उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जशपुर जैसे जिलों के सुदूर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बज्रपात भी हुई है।


You may have missed