April 18, 2026

धान खरीदी केंद्रों में धान का उठाव ना होना, सरकार की गैरजिम्मेदारियां हो गई उजागर : रंजना साहू

ranjna

धमतरी। धान खरीदी कार्य को बंद हुए लगभग 2 माह से ज्यादा समय बीत गए हैं परंतु आज तक धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव ना होना कहीं न कहीं सरकार की गैर जिम्मेदाराना दिखाता है, मामला अनेकों धान खरीदी केंद्रों का है परंतु ताजा उदाहरण अगर लिया जाए तो वह डुबान क्षेत्र के अकलाडोंगरी माटेगहन कृषि साख सहकारी उपार्जन केंद्र का है, जहां पर आज पर्यंत तक लगभग 10 हजार क्विंटल के आसपास का धान उठाव नहीं हुआ है। इस पर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि सरकार धान खरीदी से लेकर धान उठाव में विफल रही है। आज स्थिति यह है कि डुबान क्षेत्र में बार-बार हाथियां उत्पात मचा रहे हैं। क्षेत्र मे बार-बार जंगली हाथियां दस्तक दे रहे हैं और जिससे डुबानवासी भी परेशान है उनके फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहां पर धान खरीदी केंद्र पर आज भी 9834 क्विंटल धान उठाव नहीं हुआ है, इसके लिए प्रदेश की सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है।


सरकार की जिम्मेदारी होती कि वह निश्चित समय पर धान उठाव करें, परंतु आज तक यह कार्य ना कर पाना, प्रदेश सरकार की गैर जिम्मेदारी को दर्शाता है, साथ ही खराब मौसम एवं क्षेत्र आए दिन परस्पर जंगली हाथियों का आवागमन होता रहता है, सहकारी समिति के द्वारा इसके पूर्व भी धान उठाव पर अवगत कराया गया था, पर अभी तक धान उठाव? ना करना, प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी का निर्वहन ना करना दिखाता है। जबकि अभी वर्तमान समय में जंगली हाथियों के द्वारा क्षेत्र में घूम- घूम कर रबि फसल को भी बर्बाद कर चुकी है, और धान खरीदी केंद्र में भी हाथियों ने उत्पात मचाया है, जो नुकसान हुआ वह सरकार की अकर्मण्यता का सूचक है।

कृषि साख समिति द्वारा मिली सूचना के अनुसार धान खरीदी केंद्र में कुल 19834 क्विंटल धान खरीदी किया गया था, जिसमें से सिर्फ 10 हजार क्विंटल का उठाव हो पाया है, बाकी बचे शेष 9834 क्विंटल धान अभी भी खरीदी केंद्र में रखा हुआ है, जिसको हाथियों के द्वारा नुकसान पहुंचाया गया, समिति के अध्यक्ष , सदस्यों, समिति के प्रबंधक, सरपंच एवं चपरासी के द्वारा पूर्व से ही जानकारी दी जा चुकी है। परंतु अभी तक उठाव नहीं किया गया है। क्षेत्र के विभिन्न कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा विधायक रंजना साहू को इस पर चर्चा की गई।

इस चर्चा पर प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष बंसीलाल नेताम, माटेगहन सरपंच हेमलता तारम, चंद्रहास जैन, अहमद अली, लोकनाथ सिंहा, परमानंद यादव, शैलेश मंडावी, जितेंद्र सिन्हा , सत्यवती सिन्हा मोती लाल यादव, जोहर साहू, कमलेश नेताम, रोशन ध्रुव, मानिक लाल, पुरुषोत्तम नेताम, हिछां राम, राजेंद्र यादव, दयालु राम तारम, छन्नू मरकाम, संतोष कुमार, गिरवर साहू, परदेसी कोमटे, किशुन बघेल, जयराम शोरी, चौकीदार जगमोहन सिन्हा, चितरंजन बेदराम, पुरंजन कवासी थे।


You may have missed