April 17, 2026

Share Market : 267 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी हरे निशान पर

sear

मुंबई। आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार ( Share Market ) हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( Bombay Stock ) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 267.74 अंकों (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 48986.26 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 84.30 अंक यानी 0.58 फीसदी के उछाल के साथ 14718.50 के स्तर पर खुला। आज 1313 शेयरों में तेजी आई, 195 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 39 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 903.91 अंक यानी 1.88 फीसदी बढ़ा था।


सप्ताह के दौरान देश के शेयर बाजारों ( Share Market ) की चाल कोविड-19 के मोर्चे पर बनने वाली स्थिति, वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही परिणामों और वैश्विक स्तर पर बनने वाले रुझानों के मुताबिक तय होगी। विश्लेषकों का ऐसा मानना है। उनका मानना है कि राज्यों के विधानसभा चुनाव पिरणामों का बाजार पर बमुश्किल ही कोई असर होगा लेकिन सप्ताह के दौरान कोविड- 19 के मोर्चे पर घटने वाले घटनाक्रमों और केन्द्र तथा राज्य सरकार के इस स्थिति से निपटने की रणनीति से बाजार की चाल पर असर होगा।

दिग्गज शेयरों का हाल-
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, मारुति, एचडीएफसी, डॉक्टर रेड्डी, एनटीपीसी और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर खुले ( IndusInd Bank, ICICI Bank, Axis Bank, ONGC, Bajaj Finserv, SBI, Maruti, HDFC, Doctor Reddy, NTPC and ITC ) । वहीं सन फार्मा, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, पावर ग्रिड, टाइटन और हिंदु्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान पर खुले (Sun Pharma, Reliance, HDFC Bank, Infosys, Power Grid, Titan and Hindustan Unilever)

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल- ( Share Market )
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 252.57 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 48971.09 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 23.80 अंक (0.16 फीसदी) ऊपर 14658.00 के स्तर पर था।

शीर्ष 10 कंपनियों में से सात की बाजार पूंजी में उछाल-
देश की शीर्ष 10 सबसे अधिक बाजार पूंजी वाली कंपनियों में सात कंपनियों की बाजार पूंजी में पिछले सप्ताह 1,62,774.49 करोड़ की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बजाज फाइनेंस का रहा है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक को बढ़त हासिल हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सविर्सेज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी की बाजार पूंजी में कमी आई है।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार-
पिछले कारोबारी दिन बाजार लाल निशान के साथ खुला था। सेंसेक्स 604.58 अंकों (1.24 फीसदी) की भारी गिरावट के साथ 48177.78 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 171.90 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 14459.20 के स्तर पर खुला था।

सोमवार को शेयर बाजार ( Share Market ) सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 63.84 अंक यानी 0.13 फीसदी नीचे 48718.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 3.05 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 14634.15 के स्तर पर बंद हुआ था।


You may have missed