April 18, 2026

Lockdown 2021 : राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन का ऐलान

lauk daun

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन लागू करने की मंगलवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देशों के बारे में संकट प्रबंधन समूह फैसला करेगा। कुमार ने कहा कि मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के साथ सोमवार को चर्चा करने के बाद यह फैसला किया गया। बिहार में सोमवार को कोविड-19 के 11,407 मामले आए तथा 82 और लोगों की मौत हो गयी।



You may have missed