फैंस को बड़ा झटका : फिल्म छिछोरे की इस एक्ट्रेस का हुआ कोरोना से निधन
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) की फिल्म ‘छिछोरे’ ( Chhichhore ) समेत कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल ( Abhilasha Patil ) का कोरोना से निधन हो गया है।



मंगलवार को अभिलाषा ( Abhilasha Patil ) की मौत हो गई, अभिलाषा ( Abhilasha Patil ) बनारस में एक शूटिंग के सिलसिले में गई थीं, लेकिन जब वह मुंबई वापस लौटी तो उन्हें कोरोना वायरस के कुछ लक्षण अपने अंदर नजर आए, लक्षणों के साथ ही उन्होंने अपनी जांच कराईं तो वह कोरोना के पॉजटिव पाई गईं। अभिलाषा ( Abhilasha Patil ) पिछले कुछ समय से आईसीयू में एडिमिट थीं, अभिलाषा पाटिल ( Abhilasha Patil ) मराठी सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस रही हैं।
इसे भी पढ़ें– Gandii Baat : गंदी बात फिल्म अभिनेत्री आभा पौल के इन तस्वीरों ने बढ़ाई सोशल मीडिया का तापमान
वह कई मराठी फिल्मों जैसे ‘ते अठ दिवस’, ‘बायको देता का बायको’, ‘परवास’ और ‘तुझा माझा अरेंज मैरेज’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं, वहीं हिंदी फिल्मों की बात करें तो वो ‘छिछोरे’ के अलावा ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘गुड न्यूज’ और ‘मलाल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, अभिलाषा ( Abhilasha Patil ) की मौत की खबर से उनके फैंस के बीच शोक की लहर है।

