Today’s Horoscope of May 7 : तुला राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबर और कुंभ राशि वालों को प्रेम-प्रसंग में मिलेगी सफलता
मेष राशि Mesh Rashi 7 May 2021
आज अपने कार्यों को नये तरीके से करने की कोशिश करेंगे। चिंताजनक बात सामने आ सकती हैं। लोग आपको क्षतित कर रहे थे , अब आपका सामना असलियत से होगा। कार्यस्थल पर दृढता का परिचय देंगे।आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा।


वृषभ राशि Vrishabha Rashi 7 May 2021
आप केवल बोलते है और दूसरे उस काम को कर गुजरते है आलस त्याग कर क्रियाशील बनें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा जिससे कार्य आसानी से होंगे। विधार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। सफेद वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि Mithun Rashi 7 May 2021
आप की बातों से लोग प्रभावित होंगे। परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। कार्य में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए।
कर्क राशि Kark Rashi 67 May 2021
आज आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिता या उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह राशि Singh Rashi 7 May 2021
स्थिति ठीक कही जाएगी। सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी। कुछ नए अवसर मिलेंगे। मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दाम्पत्य सुख मिलेगा। आज आप संतान के साथ व्यस्त रहेंगे। व्यापारी वर्ग को भी अच्छा लाभ मिलेगा।
कन्या राशि Kanya Rashi 7 May 2021
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप बहुत जल्द दूसरों की बातों में आ जाते है। व्यापार अच्छा चलेगा। भूमि, मकान संबंधी चर्चा सफल रहेगी। मनोबल में वृद्धि होगी। किसी कार्य में अनायास लाभ होने की सम्भावना हैं।
तुला राशि – Tula Rashi 7 May 2021
व्यापारिक सफलता मिलेगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। युवाओं को इच्छित नौकरी मिलने की उम्मीद हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। आज पुरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि – vrishchik Rashi 7 May 2021
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। कारोबारी यात्रा में अनुकूल सौदे हो सकते हैं। सपने साकार करने का समय हैं। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
धनु राशि – Dhanu Rashi 7 May 2021
मेहमानों के आवागमन से निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव संभव हैं। कोई टेंशन भी खत्म हो सकती है। समय पर कर्ज चुकाने की चिंता रहेगी। सोच-समझकर नया काम शुरु करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मां से नजदीकियां बढ़ेंगी।
मकर राशि – Makar Rashi 7 May 2021
आय के नए स्रोत बनेंगे। प्रतिदिन व्यायाम करें, छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्यायें स्वतः ही दूर हो जायेगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। युवाओं को नई नौकरी मिल सकती हैं।
कुंभ राशि – Kumbh Rashi 7 May 2021
सहयोगियों की बातों से चिंता होगी। रुके हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। अफसरों से मिलकर समस्या का समाधान निकाल लेंगे। रूखें व्यवहार से करीबी नाराज होंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा ध्यान से काम करना होगा।
मीन राशि – Meen Rashi 7 May 2021
समय पर कार्य पूरा करना मुश्किल रहेगा। विरोधी उलझाने की कोशिश करेंगे। मित्रों मधुर व्यवहार से प्रसंनता होगी। कारोबारी योजना सफल होगी। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें अच्छा होगा।

