Fact Check : फिटकरी पानी पीने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस! जानिए क्या है सच
सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे दावा किया जा रहा है की फिटकरी के पानी का सेवन करने से कोरोना वायरस कोविड–19 से बचा जा सकता है व इससे संक्रमित व्यक्ति भी स्वस्थ हो सकता है। क्या आखिर में इससे कोरोना वायरस को मात दिया जा सकता है तो आइए जानते है–


इसे भी पढ़ें– Fact Check : नाक में नींबू का रस डालने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस!
देशभर में कोरोना के संक्रमण को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। हालात को देखते हुए कई राज्यों में लाॅकडाउन लगा दिया गया है। लाॅकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं। घरों में रहकर जहां एक ओर लोग सोशल मीडिया पर अपना टाइम स्पेंड कर रहे हैं तो कुछ लोग इस चीज का फायदा उठाने में लगे हुए हैं। लोग फर्जी मैसेज भेजकर कोरोना काल में गुमराह बनाने में लगे हैं।
इसे भी पढ़ें– Fact Check : गरम पानी में नींबू और बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से खत्म हो जाता है कोरोना! जानिए क्या है सच
दरसल इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है की फिटकरी के पानी का सेवन करने से कोरोना वायरस कोविड–19 से बचा जा सकता है व इससे संक्रमित व्यक्ति भी स्वस्थ हो सकता है। लेकिन भारत सरकार की संस्था पीआईबी ने इस दावों को खारिज किया है।
इसे भी पढ़ें– Fact Check : सेंधा नमक के साथ कच्चा प्याज खाने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस! जानिए क्या है सच
वायरल वीडियो के दावों की जांच के बाद पीआईबी ने ट्वीट कर बताया है कि सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि… एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फिटकरी के पानी का सेवन करने से #Covid19 से बचा जा सकता है व इससे संक्रमित व्यक्ति भी स्वस्थ हो सकता है।
एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फिटकरी के पानी का सेवन करने से #Covid19 से बचा जा सकता है व इससे संक्रमित व्यक्ति भी स्वस्थ हो सकता है।#PIBFactCheck: यह दावा #फर्जी है। #कोरोनावायरस से संक्रमित होने पर सही इलाज के लिए विश्वसनीय डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें। pic.twitter.com/VMnpgMO7cT
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 6, 2021
#PIBFactCheck: यह दावा #फर्जी है। #कोरोनावायरस से संक्रमित होने पर सही इलाज के लिए विश्वसनीय डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

