April 20, 2026

BIG NEWS : पेड़ से जा टकराई तेज रफ़्तार अनियंत्रित बाइक, हादसे में एक युवक की मौत एक अन्य गंभीर

dard

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कृपा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और वही एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताये जा रहा है।


पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार शिव यादव 24 वर्ष व डोमेशवर यादव बाइक CG05 -V 7837 में सवार होकर नगरी की ओर से धमतरी आ रहे थे। तभी अचानक गटटासिल्ली मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे शिव यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं डोमेशवर यादव को 108 एंबुलेंस वाहन की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि सुबह लगभग 6 बजे गटटासिल्ली मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। एएसपी मनीषा ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहने अगर युवक हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। बताया जा रहा है ​कि मृत युवक की जान सीर में गंभीर चोट लगने से हुई है।


You may have missed