May 1, 2026

BIG NEWS : भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे समेत चार की मौत..बेटी के तिलक समारोह में जा रहा था परिवार

IMG_20210512_085715

रोहतास। रोहतास जिला के संझौली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही हैं। यहां ट्रक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र और दो रिश्तेदार की मौत हो गई है। सभी लोग शादी के तिलक कार्यक्रम में जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही बाइक सवार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गयी।


इसे भी पढ़ें– Mukesh Khanna : शक्तिमान और महाभारत से लोगों के दिलों में बसने वाले ऐक्टर मुकेश खन्ना का निधन! जानिए क्या है सच

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा घटना सासाराम-आरा हाईवे के करीब संझौली थाना क्षेत्र के सिकठी गांव की बतायी जा रही है। सभी लोग कदवा गांव में तिलक समारोह में जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू के पापा का निधन, पाए गए थे कोरोना संक्रमित

मृतकों की पहचान वकील चौधरी (45) व उसके पुत्र अमित कुमार (10) वकील के भाई बूटन चौधरी (40) और बहनोई जमुना चौधरी (40) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्‍यक्ष शंभु कुमार पहुंचे। परिजन राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि मेरे भाई वीर बहादुर चौधरी की बेटी के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए सभी लोग बाइक से कदवा (नोखा) जा रहे थे। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करे और पिकअप चालक को गिरफ्तार करे।


You may have missed