June 3, 2026

BIG NEWS : तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू के पापा का निधन, पाए गए थे कोरोना संक्रमित

images - 2021-05-12T084208.292

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (tarak mehta ka ooltah chashmah) में टप्पू (Tappu) का किरदार निभा चुके भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) के पिता विनोद गांधी (Vinod Gandi) का निधन हो गया है। मुंबई (Mumbai) के कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल (Kokilaben Ambani Hospital) में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कोरोना वायरस से जूझ रहे थे और लगभग 10 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। विनोद पेशे से कंस्ट्रक्शन बिजनेस में थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी यशोदा गांधी (Yashoda Gandhi) और दो बेटे (बड़ा निश्चित गांधी और छोटा भव्य गांधी) हैं। निश्चित की शादी हो चुकी है। भव्य फिलहाल करियर पर फोकस कर रहे हैं।


भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) उर्फ टप्पू (Tappu) ने 4 साल पहले ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (tarak mehta ka ooltah chashmah) छोड़ दिया था। वे 2008 में इस शो में शामिल हुए और करीब 9 साल तक इसका हिस्सा रहे। शो में वे जेठालाल ( Jethalal ) (दिलीप जोशी) और दया भाभी Dya (दिशा वाकाणी) के बेटे टप्पू का रोल कर रहे थे। भव्य के शो छोड़ने के बाद उनकी जगह राज आनंदकत ने ले ली।


You may have missed