April 19, 2026

Radhe : आज रिलीज होगी भाईजान की फिल्म राधे.. जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं सलमान खान की फिल्म ‘राधे’

radhe

सलमान खान ( Salman Khan ) की फिल्म `राधे` (Radhe) ईद (Eid) के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जीप्लेक्स और तमाम डीटीएच प्लेटफॉर्म (DTH Platform) पर `पे पर मॉडल` के आधार पर रिलीज की जाएगी। इसी के साथ इसे दुनियाभर के 40 देशों के सिनेमाघरों में भी रिलीज किया जाएगा। सलमान ने इस इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि, जब देश में स्थिति सामान्य हो जाएगी तो यह फिल्म थियेटर में भी रिलीज की जाएगी, ताकि लोग अपने परिवार के साथ सिनेमाघर में इसका लुत्फ उठा सकें। बता दें कि, सलमान की फिल्म राधे के 13 मई को मल्टी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पटानी (Disha Patani), जैकी श्रॉफ (Jackie shroff) और रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) जैसे दमदार कलाकार हैं।


हाल ही में सलमान खान ( Salman Khan ) और जी एंटरटेनमेंट ( Zee Entertainment ) ने फैसला किया है कि उनकी आनेवाली फिल्म `राधे योर मोस्ट वांटेड भाई` ( Radhe your most wanted brother ) से होने वाली कमाई से वह कोविड रिलीफ वर्कर्स को सपोर्ट करेंगे। साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर्स, कन्सेंट्रेटर्स और वेंटिलेटर्स कोरोना मरीजों के लिए डोनेट करेंगे। सलमान खान‌‌ ने‌ कहा कि `राधे`(Radhe) की सभी माध्यमों से होने वाली कमाई का एक हिस्सा कोरोना के मरीजों के‌ लिए जरूरी उपकरणों को खरीदने‌ के लिए देने का निर्णय लिया है, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं। आपको बता दें कि सलमान पिछले काफी समय से सोशल मीडिया के माध्यम से सभी लोगों को घर पर रहने और अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा को संकट की इस घड़ी में कई तरह से जरुरतमंद लोगों की मदद भी कर रहे हैं।

-फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ ओटीटी और डिश टीवी पर भी रिलीज हो रही है। साथ ही इसे गिने चुने सिनेमाघमों में भी रिलीज किया जा रहा है।

-राधे-योर मोस्ट वॉन्टेड भाई 13 मई को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन स्ट्रीम कर दी जाएगी। फिल्म देखने के लिए यूज़र को Zeeplex विकल्प पर जाना होगा, जिसकी तय कीमत चुकानी होगी।

-जानकारी के मुताबिक इस कॉम्बो ऑफर की कीमत 499 रुपये रखी गई है। इसे खरीदकर लोग ये फिल्म अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर डाउनलोड करके देख सकते हैं।

-ओटीटी जी5 ने ये तय किया है कि जो दर्शक भी इसके चैनल जी सिनेप्लेक्स पर ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ देखने के लिए भुगतान करेंगे, वे इसके साथ साल भर तक जी5 पर उपलब्ध सामग्री भी देख सकेंगे।


You may have missed