April 27, 2024

Today’s horoscope of May 13 : कुंभ, मीन और तुला राशि वाले जातकों को होगा आज धन लाभ.. वृषभ राशि वालों की पूरी होगी इच्छा


मेष राशि – Mesh Rashi
कार्यस्थल पर अंतिम मिनट में लिए गए निर्णय कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। आज आप में से कुछ बहुप्रतीक्षित सफलता प्राप्त करेंगे। आज आप प्रतिबद्धताओं से घिरे रह सकते हैं। किन्तु शुभ स्वास्थ्य हेतु तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। आज आपको परिवार और व्यापार में संतुलन बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके साथ आप समाज में आपकी भूमिका, रिश्तेदारों की शादी के लिए सहायता, या अन्य कार्यों में भी सक्रिय रहेंगे।


वृषभ राशि – Vrishabha Rashi
आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम जल्द ही आपको मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलने वाली है। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। ब्राह्मण को कुछ दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन राशि – Mithun Rashi
जल्दबाजी में कोई काम न करें। पैसों की स्थिति की चिंता करनी होगी। आपका फालतू खर्चा हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में किसी बात को लेकर उलझनें बढ़ सकती हैं। पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। ऑफिस या वर्क प्लेस पर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। आज आप दोस्तों और परिवार की जरूरतों में फंस सकते हैं। पेट संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि – Kark Rashi
अगर कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। नौकरी व व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के मामले में स्वयं की दिनचर्या को बेहतर बनाने को आपको जटिल परिश्रम करनी चाहिए। दिनचर्या व्यस्थ रह सकती है और कुछ लोगों को आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। कॉलेज में किसी काम को करने के लिए टीचर का पूरा सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि – Singh Rashi
आप महत्वाकांक्षी उद्यम में प्रवेश कर सकते हैं। यह आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा। यदि आप उच्च अध्ययन, नौकरी या व्यवसाय के लिए विदेश जाना चाहते हैं। तो आपको स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी। व्यापार में शामिल लोग किसी पुराने मित्र की मदद ले सकते हैं। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग खुद को दृढ़ता से स्थापित करेंगे। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। पारिवारिक सन्दर्भ में आप अपने परिवार के सुखमय जीवन के लिए भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे।

कन्या राशि – Kanya Rashi
आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको इससे फायदा भी जरूर होगा। आज आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। किसी जरुरी कामकाज से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन काम में सफलता भी जरूर मिलेगी। कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे।

तुला राशि – Tula Rashi
नौकरी और बिजनेस में लाभ की संभावना बन रही है। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। विशेष लाभ व उन्नति के लिए आज आपको कुछ ज्यादा ही कोशिशें करनी पड़ सकती है, लेकिन आप सफल भी हो सकते हैं। आपके किए गए काम किस्मत की मदद से पूरे हो सकते हैं। अपने फायदे की चिंता जरूर करें। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें। लव पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। लवर या जीवनसाथी पर गुस्सा न करें। किसी पर अपनी भावनाएं जबरदस्ती न थोपें।

वृश्चिक राशि – vrishchik Rashi
आज अपना स्वाभिमान बनाए रखें। नवविवाहित जोड़ों को एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर स्वयं के बंधन को मजबूत करने की जरूरत है एवं एक छोटी यात्रा सबसे अच्छा सुझाव है। रोजगार में किया गया बदलाव बहुत लाभदायक होगा, हर कदम सोच समझकर रखने की आवश्यकता है। अपने प्यार के साथ समय बिताएँगे, जो आपके दिल को सुकून देगा। माँ लक्ष्मी की कृपा से आपके घर में अपार खुशियां आयेगी।

धनु राशि – Dhanu Rashi
किसी संदेहजनक प्रोजेक्ट में हाथ न डालें वरना आप खुद को कानूनी पचड़ों से घिरा पा सकते है। अपने सामाजिक संपर्कों को मजबूत करने के लिए अपने आकर्षण और शिष्टता का उपयोग करें। आपकी आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति प्राप्ति आपके सुख में इजाफा करेगी। पारिवारिक सदस्यों से असहमति के कारण मन अनिश्चितताओं और अवांछित तनावों से भरा होगा। माँ की सेहत का ख्याल रखें और नियमित जांच के लिए उन्हें ले जाना न भूलें।

मकर राशि – Makar Rashi
आज किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें। इससे काम आसानी से पूरा होगा। आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। आपको किस्मत के भरोसे बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मनचाही जगह पर ट्रांसफर के लिये अभी थोड़ी और मेहनत करनी पड़ सकती है। मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के अनुसार ही आपको काम में सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपको अच्छे फल जरूर मिलेंगे।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi
आर्थिक तंगी खत्म होगी। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप पूरी ताकत से काम निपटा लेंगे। आर्थिक तंगी खत्म हो सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। अच्छे लोगों की संगति से फायदा हो सकता है। संतान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कोशिशों से समस्याएं सुलझा लेंगे। आज आप किसी खास नतीजे के इंतजार में धैर्य रखेंगे तो खुश होंगे

मीन राशि – Meen Rashi
आज आपको परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आमदनी का कोई और जरिया भी मिल सकता है, पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। अपनी कार्यक्षमता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कुछ लोगों के लिए यह दिन बहुत ही मिलाजुला रह सकता है। सकारात्मक परिणाम आपको हासिल होने वाले हैं। लाभ की अधिकतम अवसर आपको मिल सकते है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपके जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed