सलमान खान ऐसे नाचते हैं जैसे कोई उन्हें नहीं देख रहा हो : दिशा पटनी
दिशा पटनी (Disha Patani) आगामी एक्शन थ्रिलर राधे योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe your most wanted bhai) में सलमान खान (Salman khan) के साथ नजर आएंगी, जो ईद पर डिजिटल रूप से पे पर व्यू पर रिलीज होगी। 2019 में आई फिल्म भारत में सलमान के साथ काम कर चुकी दिशा का कहना है कि सुपरस्टार के डांस को देखकर हमेशा खुशी होती है। फिल्म में उनके बहुचर्चित डांस नंबर सीटी मार को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।


जिसे 26 अप्रैल को यूट्यूब पर आधिकारिक तौर पर रिलीज किए जाने के बाद 110 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। दिशा कहती है कि उन्हें सलमान के साथ साथ फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा ने भी काफी अच्छा गाइडेन्स दिया है।
दिशा ने बताया कि सलमान और प्रभु सर ने मुझे गाइड किया है। मैं गीत में केवल निदेशरें का पालन कर रही हूं। सलमान अलग आकर्षण को जोड़ते है। उनकी नृत्य करने की एक अलग शैली है। जब वह नृत्य करते हैं तो ऐसा लगता है कि कोई उन्हें देख नहीं रहा है। मैं उम्मीद करती है कि दर्शक फिल्म का आनंद लेंगे, मुझे देश के सबसे बड़े स्टार के साथ काम करने के लिए मिला। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया के लिए उत्सुक और घबराई हुई हूं।

