April 17, 2026

एकतरफा प्यार के चलते युवक ने महिला पर फेका तेजाब, फिर खुद झूल गया फांसी पर

fansi

नरसिंहपुर। जिले के गाडरवारा नगर में गत दिवस एक युवक ने 25 वर्षीय महिला पर तेजाब फेंक दिया, जिससे महिला का चेहरा, कंधे और सीने का कुछ हिस्सा झुलस गया। घटना से झुलसी महिला को सिविल अस्पताल गाडरवारा लाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद चीचली-कनरगांव रोड पर युवक ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की वजह युवक का महिला से एकतरफा प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने पीडि़ता और स्वजन के बयान दर्ज किए हैं।



You may have missed