April 18, 2026

छत्तीसगढ़ लॉकडाउन ब्रेकिंग : इस जिले में 23 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन.. कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए लिया गया फैसला

lauk2

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन बढ़ाने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिला में लॉकडाउन की अवधी को बढ़ाया गया है। इसे लेकर जिला कलेक्टर श्याम धावड़े ने आदेश जारी कर दिया है।



इसे भी पढ़े- लॉकडाउन ब्रेकिंग : बैठक के बाद लिया गया बड़ा निर्णय.. रायपुर सहित इन चार जिलों में लॉकडाउन में मिलेगी छूट.. सीएम ने कलेक्टरों को दी छूट देने की अनुमति

नया आदेश के अनुसार 23 मई तक ​जिले में लॉकडाउन प्रभावी रूप से लागू रहेगा। बता दें कि बलरामपुर में कोरोना के केस थम नहीं रहे हैं। लगातार मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसके चलते जिला कलेक्टर ने लॉकडाउन की अवधी को बढ़ाया है।

इसे भी पढ़े- मदिरा प्रेमियों का टूटा सब्र का बांध : ऑनलाइन डिलीवरी में हुई गड़बड़ी तो शराब दुकान में उमड़ पड़ी भीड़

बुधवार को बलरामपुर जिले में कोरोना के 465 नए मरीज मिले। वहीं उपचार के दौरान तीन मरीजों की मौत हो गई। जिले में अब तक 14 हजार 173 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 10 हजार 288 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले में अब तक 82 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।


You may have missed