May 20, 2026

आज 16 मई का राशिफल : जाने कैसे बीतेगा आज आपका दिन

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष राशि
आज सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ानी चाहिए। खुद को बेवजह के विवादों से दूर रखें और वाणी में संतुलन के साथ व्यवहार में संयम लाभकारी होगा। कार्यस्थल पर अपनी से पूरा न्याय करें। आपका महत्व बढ़ाते हुए सौंपी जा रही जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभाएं। बॉस के कामकाज में पूरा सहयोग करें लेकिन बेवजह की सलाह देना ठीक नहीं। युवा भविष्य में अधिक तरक्की वाले क्षेत्रों में फोकस बढ़ाएं, असमंजस में वरिष्ठजनों की सलाह सार्थक रहेगी।


वृष राशि
आज आजीविका के संबंध में कुछ तनाव आ सकता है, इसलिए मानसिक तौर पर तैयार रहें. लंबे समय से अटके या कठिन काम सफलता से पूरा होने के चलते आत्मविश्वास-सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। ऑफिशियल कार्यों के चलते थकान हो सकती है। शरीर की क्षमता के मुताबिक ही वर्क लोड लेना बेहतर होगा।

मिथुन राशि
आज खुद को पूरी तरह संयमित और वाणी में नम्रता रखें। किसी को भी उत्तर क्रोध में आकर न दें। कार्यस्थल पर कोई भी बड़ा निर्णय लेते हुए बहुत सोच-समझ कर फैसला लें। एक्सपोर्ट का कारोबार करने वालों के लिए दिन शुभ है, कुछ अच्छी डील हाथ लग सकती हैं।

कर्क राशि
आज एक्टिव रहना आपकी सफलता की पहली सीढ़ी बनेगा। मानसिक चिंता को किसी रूप में खुद पर हावी न होने दें। टीम की जरूरत देखते हुए ऑफिशियल कार्यों को समय देना पड़ेगा। दूध के कारोबारियों को ग्राहकों से शिकायत मिल सकती है। ग्राहकों का भरोसा बनाए रखें। युवाओं को मां की बातों को अनदेखा नहीं करना चाहिए।

सिंह राशि
आज के दिन परिणाम की चिंता किए बगैर सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी क्षमता के साथ करें। वर्तमान में कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाना होगा। संभव हो तो किसी जरूरतमंद की मदद करें, इससे आत्मिक शांति मिलेगी। कामकाज में लापरवाही की सूरत में ऑफिस में बॉस की फटकार सुननी पड़ सकती है।

कन्या राशि
आज मन रचनात्मक कार्यों से ऊर्जा ग्रहण करेगा। खुद को कलात्मक कार्यों में जोड़ना लाभदायक होगा। अपने व्यवहार-कार्यशैली से संबंधों को सुधारने में सफल रहेंगे। ऑफिस में मनचाहा काम मन प्रसन्न रखेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करते हुए टीम का सहयोग मिलेगा, कमजोर सहकर्मी पर अनावश्यक नाराजगी दिखाना ठीक नहीं।

तुला राशि
आज के दिन तय की गई कार्ययोजना का उल्लंघन खुद करने से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से पहले पुख्ता प्लानिंग से आगे बढ़ें। विरोधी आपकी सफलता से द्वेष रखते हुए षडयंत्र रच सकते हैं। मानसिक तौर पर मजबूत और सक्रिय रहने की जरूरत होगी, अपने करीबियों को भी सतर्क रहने की सलाह दें।

वृश्चिक राशि
आज के दिन कामकाज के क्षेत्र की बड़ी चुनौतियां थोड़ा चिंता में डाल सकती हैं। आर्थिक तंगी के चलते मन खराब रहेगा। ऐसे में कोई भी अनावश्यक खरीदारी से बचें। समय सेविंग पर अधिक ध्यान देने का है। परिवार के हर सदस्य इसकी सीख देनी चाहिए। ऑफिस की परिस्थितियों में बदलाव है।

धनु राशि
आज के दिन दुविधा है तो वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से लाभ होगा, उन्हें फॉलो करें और समय मिलने पर साथ बैठें। कोई अपना दुख की वजह बन सकता है। स्टॉक कारोबारियों को शेयर मार्केट में सोच-समझ कर ही निवेश करना चाहिए। युवाओं के लिए मनचाही सफलता का दिन है। विद्यार्थी शिक्षकों के बताए तरीके से पढ़ाई करें, जल्दी और अच्छा परिणाम मिलेगा।

मकर राशि
आज के दिन समाज सेवा से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। समाजसेवा के प्रति सक्रिय रहने की जरूरत है। कोई व्यक्ति सहयोग मांग रहा है तो निराश न करें। करियर को लेकर गायन में रुचि रखने वालों को अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं। ऑफिस में अहंकार की भाषा न बोलें। गलतियां हो रही हैं तो बेहतर लीडर की तरह सहयोगियों को प्रेरित करते हुए प्रोत्साहित करें। कारोबारियों को नयी डील करने से पहले अन्य तथ्यों को भी समझना होगा।

कुम्भ राशि
आज आत्मकेंद्रित होकर मूल सिद्धांत पर काम करना होगा। पूरे दिन कठिन परिश्रम से गुजरना होगा। वर्क फ्रॉम होम हैं तो ऑफिशियल कामकाज में थोड़ी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य के साथ परिस्थितियों का सामना करें। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यापारी थोड़ा निराश रह सकते हैं।फुटकर कारोबारियों को कामकाज के सिलसिले में तनाव झेलना पड़ सकता है। युवाओं और विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि
आज लंबे समय से आ रही परेशानियां और गहरा सकती हैं, लेकिन निराश न हों, अपनों का साथ मुश्किलों से बाहर निकालने में मददगार बनेगा। ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा। शाम तक काम का बोझ थोड़ा बढ़ने की आशंका है। व्यापार में अच्छे लाभ के योग हैं। ग्राहकों की पसंद के मुताबिक स्टाक में बढ़ोतरी की जरूरत है। प्रतिद्वंद्वी पर भी निगाह रखने से लाभ होगा।


You may have missed