बड़ा हादसा : अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार युवकों को मारी जोरदार ठोकर, हादसे में तीनों युवक की मौके पर ही मौत
अंबिकापुर। इस वक्त एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां, स्कूटी सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत मौत हो गई है। दरअसल नेशनल हाइवे 43 में एक अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।


पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार घटना बतौली थाना क्षेत्र के बेलकोटा की है, जहां अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी में सवार तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

