SEX RACKET : पुलिस ने छापा मारकर किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़..तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला को कराया गया मुक्त
नागपुर। महाराष्ट्र (Maharashtra) पुलिस की सोशल सुरक्षा शाखा ने मंगलवार को नागपुर के मोतीलाल नगर (Nagpur Sex Racket) में एक घर में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला को मुक्त कराया है। पुलिस ने बताया कि इन लड़कियों से बिना उनकी मर्जी के ये काम जबरदस्ती कराया जा रहा था। लड़कियों को अगवा कर यहां रखने का शक भी जाहिर किया गया है।


पुलिस ने इस घर से एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि कि वथोडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला और नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है।

