मदिरा प्रेमी ध्यान दे : OTP दिखाने पर ही मिलेगी शराब दुकान से शराब
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए इस वक्त एक अच्छी खबर सामने आ रही है की अब ऑनलाईन डिलीवरी व्यवस्था के अंतर्गत होम डिलीवरी तथा मदिरा दुकान से पिक-अप, दोनों ही विकल्पों की सुविधा प्रदान किए जाने की अनुमति प्रदान करते हुये ऐसे मदिरा उपभोक्ता जो मदिरा दुकान से पिक-अप का विकल्प चयन करते हैं, उक्त उपभोक्ताओं को ऑनलाईन अग्रिम मुगतान उपरांत, कोविड-9 प्रोटोकाल का पालन किए जाने की शर्त पर फुटकर मदिरा दुकानों से मदिरा का प्रदाय किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है।


OTP दिखाने पर मिलेगी शराब–
शराब की ऑनलाइन होम डिलिवरी के मामले में आबकारी विभाग ने नियमों में बदलाव किया है। नई सुविधा की शुरुवात आज से हो रही है। जिसके तहत अब शराब को दुकान से पिक-अप किया जाएगा, अग्रिम भुगतान के बाद दुकान पर जाकर फोन पर आए ओटीपी दिखाने के बाद ही शराब दिया जाएगा।

