August 13, 2026

कोरोना संक्रमित महिला ने की आत्महत्या करने की कोशिश, जानिए आखिर क्या रही वजह

maut

कोरबा। पोड़ीबहार निवासी कोरोना संक्रमित महिला ने बीती रात सीतामणी क्षेत्र में पहुंचकर खुदकुशी का प्रयास किया। कोरोना संक्रमित महिला अपने बच्चों से नही मिल पाने के कारण मानसिक रूप से परेशान है। हालांकि महिला सकुशल है तथा 112 के जवानों ने महिला को उसके बताए पते पर ले जाकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया तथा उन्हें समझाईश भी दी।


उल्लेखनीय है कि कोरबा पोड़ीबहार निवासी एक महिला जो पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाई गई थी जिसके कारण उन्हें घर पर आइसोलेट किया गया था। बीती रात कोरोना संक्रमित महिला ने अपने बच्चों से नहीं मिल पाने से मानसिक रूप से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की मगर सफल ना हो सकी लेकिन महिला को थोड़ी चोट जरूर आई है। महिला ने इसके बाद डायल 112 को फोन कर सूचना देते हुए मौके पर आने को कहा तभी डायल 112 के जवान मौके पर पहुंच महिला को सकुशल उसके घर वापस पहुंचाया।


You may have missed