May 20, 2026

कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में दिखा लॉकडाउन का असर, कोरोना और मौत के आंकड़े हुए कम.. देखें जिलेवार आंकड़े

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन के बाद से कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए JKCNEWS.COM आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 4,943 नए कोरोना मरीजों की पहचान गई है वहीं 9,867 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। और 96 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।

कोरिया में आज प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। कोरिया में 431 नये मरीज मिले हैं, वहीं सूरजपुर में 414, रायगढ़ में 358, रायपुर में 348, दुर्ग में 127, सरगुजा में 315, बलारामपुर में 368 नये केस मिले हैं। राजनांदगांव से 92, बालोद से 97, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 85, धमतरी से 142, बलौदा बाजार से 192, महासमुंद से 134, गरियाबंद से 72, बिलासपुर से 162, कोरबा से 199, जांजगीर- चाम्पा से 318, मुंगेली से 141, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 79, जशपुर से 267, बस्तर से 184, कोंडागांव से 117, दंतेवाड़ा से 53, सुकमा से 58, कांकेर से 80, नारायणपुर से 36, बीजापुर से 40, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है।


You may have missed