BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को सिविल लाइन थाने से नोटिस जारी..निर्देशों का पालन नहीं करने पर होगी गिरफ़्तारी
Notice issued to former Chief Minister Raman Singh from the civil line police station :


रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर मिल रही है की टूलकीट (Toolkit) मामले में सिविल लाइन रायपुर पुलिस ने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह (Raman Singh) को नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार 24 तारीख को डॉ. रमन सिंह के निवास पहुंचकर पुलिस पूछताछ करेगी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में राजनीतिक विवाद का विषय बनी सोशल मीडिया टूल कीट (Toolkit) मामले में रायपुर की सिविल लाइंस पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें– Raja Rani : छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता अनुज शर्मा और एक्ट्रेस इशिका यादव का सिंगल म्यूजिक वीडियो राजा रानी लॉन्च, देखें वीडियो
पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने यह केस NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया है।

