April 29, 2026

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ आज से अनलॉक! रायपुर में निर्देशों के साथ खुली आज से सभी दुकानें

raipur_bazar__3626503_835x547-m-780x405

रायपुर। राजधानी में सभी 11 बाजार आज से खुलेंगी। रायपुर शहर में अब चुने हुये 11 बाजार राईट लेफ्ट से खुल रहे थे। 25 मई से इसे पूरी तरह से खोलने को कह दिया गया है। व्यापारी अब अपनी दुकाने बिना किसी रोक-टोक के खोल सकेंगे। प्रदेश के सभी सिनेमा हाल अभी बंद रखने कहा गया है। छत्तीसगढ़ ऑड-इवेन 11 बााजार आज से अनलॉक कर दिया है।


मालवीय रोड,गोलबाजार,पडऱी ,एमजी रोड गुढिय़ारी बाजार सदरबाजार,रविभवन,बंजारी मार्केट,लालगंगा काम्पलेक्स,जयराम काम्पलेक्स,लाखेनगर ,बुढ़ा तालाब सहित अन्य बाजार को खोलने कहा गया है। सभी दुकानों को शाम 05 बजे बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। दुकानों में कोविड गाइडलाईन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

08 प्रतिशत से अधिक कोरोना संक्रमण वाले जिलों में वहां पहले की तरह ही लॉकडाउन चलता रहेगा। उन जिलों में यह छूट लागू नही होगी। राज्य सरकार ने अपनी छूट में कहा है कि सभी दुकाने 6 बजे बंद कर दी जाएंगी। मैरिज हॉल वगैरह में 10 लोगों की मौजूदगी मेें ही शादी के कार्यक्रम होंगे। पूरे राज्य में धारा 144 लागू रहेगी।


You may have missed