August 14, 2026

राजधानी के एक कॉम्प्लेक्स में मना रहे थे बदमाश बर्थ डे पार्टी, 25 से 30 आरोपियों को किया गिरफ्तार

partyy

रायपुर। लाकडाउन के बावजूद छत्तीशगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार देर रात 25 से 30 बदमाशों की बर्थ डे पार्टी पर सीएसपी कोतवाली आईपीएस अंजनेय ने छापा मार कार्यवाही करते हुए मौके से 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब, केक, डीजे साउंड-बॉक्स को जब्त किया है।


मिली जानकारी के मामला गंज थाना इलाके के नर्मदा पारा स्थित पटवा काम्प्लेक्स का है जहां छत पर बैठकर 25 से 30 हिस्ट्रीशीटर बदमाश बर्थडे पार्टी मना रहे थे जिससे कॉलोनीवासियों को परेशानी होने पर इसकी सूचना प्रशासन के आला अधिकारियों को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुँचे सीएसपी कोतवाली ने अपनी टीम के साथ कार्यवाही को अंजाम दिया।


You may have missed