Video : मदिरा प्रेमियों के बल्ले बल्ले और कोरोना नियम हुए तार तार..यहां शराब लेने लगी 1 किलोमीटर की लंबी कतार
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में करीब एक किलोमीटर तक लंबी कतारें लगी है और लोग एक-दूसरे के शरीर शराब लेने के लिए झूमे पड़े हैं। रमन सिंह के इस वीडियो के अलावे भी प्रदेश में कई जगहों पर बेहद डरावी तस्वीरें आयी है।


"बेफिक्र होकर सोया हुआ है हाकिम
सड़कों पर मौत का बाजार खोलकर"हाथ में गंगाजल लेकर शराबबंदी का वादा करने वाले @bhupeshbaghel ने इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया।
काँग्रेस सरकार की कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी देखिये! pic.twitter.com/SlfgoXpUHO
— Dr Raman Singh (@drramansingh) May 26, 2021
आपको बता दे की प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम होते ही कई जिलों में अनलॉक का आदेश जारी कर दिया है और वही सभी दुकानों को समय के साथ और शराब दुकानों को भी खोलने के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। वही अब शराब दुकानों के खुल जाने से रुझान आने शुरू हो गए हैं। हालांकि कुछ जगहों पर पुलिस बुलानी पड़ गयी। तो कहीं शराब भट्ठी के सामने मर्डर की भी खबरें आयी। अभनपुर में एक शराब भट्ठी के सामने युवक को चाकू से गोदकर मार डाला गया।

