April 18, 2026

सेक्स रैकेट : आवासीय इलाके में डॉक्टर के घर सेक्स रैकेट..पुलिस की छापेमारी में महिला समेत चार गिरफ्तार

IMG_20210526_220341

सहारनपुर। कोरोनाकाल और लॉकडाउन के बीच भी देह व्यापार का धंधा काफी फल–फूल रहा है। किसी न किसी राज्य व जिले में पुलिस का देह व्यापार को लेकर छापेमारी जारी है। इसी बीच यूपी के सहारनपुर जिले में पुलिस ने एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, पुलिस द्वारा ये कार्रवाई ट्रांसपोर्टनगर के आवासीय इलाके में की गई, इस छापेमारी में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।


पढ़िए पूरी खबर–
मिली जानकारी के अनुसार थाना जनकपुरी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में ड्रग इंस्पेक्टर डॉ डीपी सिंह के मकान में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था, बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने कुछ समय पहले ही ट्रांसपोर्टनगर में ये मकान बनवाया था, नीचे के हिस्से में जिम चलता है, ऊपर के हिस्से ये धंधा चल रहा था। जांच में पता चला कि डॉक्टर का परिवार सरकारी आवास में रहता है।

आरोपियों के खिलाफ थाना जनकपुरी में मामला दर्ज कर ली गई है। मौके पर एक महिला के साथ तीन पुरुष आपत्तिजनक हालात में पाए गए, पकड़े गए आरोपियों में इंतजार निवासी खाताखेड़ी, आशु अरोड़ा, शुभम धीमान निवासी मोहल्ला जनकपुरी और कंबोह का पुल निवासी महिला शामिल हैं।

पुलिस रेड के दौरान एक ग्राहक भागने में सफल रहा, शेष 4 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पाया गया कि पकडी गयी महिला को इंतजार नामक एक युवक ने पैसे के एवज में देह व्यापार करने के लिए ग्राहकों के पास लाया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।


You may have missed