Reliance Jio दे रहा धमाकेदार प्लान : मिलेंगे कई खास बेनिफिट्स
Reliance Jio has prepaid and postpaid plans to facilitate users :
Reliance Jio के पास यूजर्स की सुविधा के लिए ढ़ेरों प्रीपेड prepaid और पोस्टपेड प्लान postpaid plans मौजूद हैं, जिन्हें यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सिलेक्ट कर सकते हैं। यूजर्स को कम कीमत में अधिक डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा वाले कई प्लान्स की सुविधा दी जा रही है। अगर आप भी Jio का एक सस्ता प्रीपेड प्लान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम कंपनी के 98 रुपये वाले प्लान के बारे में डिटेल से बता रहे हैं।


Jio की वेबसाइट पर कम कीमत वाले कई प्लान लिस्टेड हैं जिनमें 98 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी शामिल है। खास बात है कि कम कीमत के इस प्लान में आपको कई बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है और इसमें इसमें यूजर्स को डेली 1.5GB डाटा मिलेगा। यानि यूजर्स 14 दिनों की वैलिडिटी के दौरान कुल 21GB डाटा का लाभ उठा सकते हैं।
Jio के 98 रुपये की बात करें तो इसमें डाटा के साथ ही यूजर्स को कई अन्य बेनिफिट्स भी मिलेंग। इस प्लान के तहत यूजर्स किसी भी नंबर पर फ्री कॉलिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में Jio के ऐप्स का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. इन ऐप्स में JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud आदि शामिल हैं। बता दें कि इस प्लान को कंपनी ने पिछले साल बंद कर दिया था लेकिन अब फिर से लाइव हो गया है और Jio का सबसे सस्ता प्लान बन गया है।
बता दें कि Jio ने पिछले दिनों ही एक खास ऑफर की घोषणा की थी, जिसके तहत यूजर्स को एक रिचार्ज कराने पर दूसरा रिचार्ज बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। कंपनी ने यह फैसला कोरोना वायरस के कारण देश में लगे लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए लिया है। ताकि यूजर्स को रिचार्ज के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

