Cyclone Yaas : चक्रवात यास से हुए नुकसान का जायज़ा लेने कल ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Prime Minister Narendra Modi to visit Odisha and West Bengal :


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Pm Narendra Modi कल चक्रवात यास Cyclone Yaas के प्रभाव की समीक्षा करने के लिए ओडिशा Odisha और पश्चिम बंगाल Pashchim Bangal का दौरा करेंगे। वह पहले भुवनेश्वर में उतरेंगे, जहां वह समीक्षा बैठक करेंगे, और फिर वे बालसोर, भद्रक और पुरबा मेदिनीपुर के प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।
उससे पहले आज पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में चक्रवात यास के प्रभाव की समीक्षा के लिए एक बैठक की। अधिकारियों ने तैयारियों के विभिन्न पहलुओं, नुकसान के आंकलन और संबंधित मामलों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।

