Kya Kiya Hain Tune Song Out : ‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी का रोमांटिक सॉन्ग रिलीज
Siddharth Shukla and Sonia Rathi romantic song 'Kya Kiya Hain Tune' released :


Kya Kiya Hain Tune Song Out : ‘बिग बॉस 13’ (Big Boss 13) के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला Sidharth Shukla की वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 Broken But Beautiful 3 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसके प्रीमियर का फैंस इंतजार कर रहे हैं, एकता कपूर की सीरीज का रोमांटिक गाना ‘क्या किया हैं तूने’ रिलीज हो गया है, इस गाने में सिद्धार्थ और सोनिया की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस सीरीज में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी Sonia Rathee डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 Broken But Beautiful 3 ऑल्ट बालाजी Alt balaji पर 29 मई को रिलीज होने जा रही है।
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 3 Broken But Beautiful 3 का गाना ‘क्या किया हैं तूने’ अरमान मलिक, पलक मुच्छल और अमाल मलिक ने गाया है, इसके लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखे हैं, गाने में सिद्धार्थ और सोनिया रोमांस करते नजर आ रहे हैं, गाने के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला ने गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उन्होंने गाना रिलीज करते हुए लिखा- जब होने लगे एक दूसरे से प्यार, दिल पूछे सिर्फ एक सवाल- क्या किया है तूने? सिद्धार्थ के फैंस को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है।

