April 18, 2026

BIG NEWS : कुशाभाऊ ठाकरे विवि की महिला क्लर्क से लाखों की ठगी

thaagi

रायपुर। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी ऑनलाइन ठगी के मामलों में कमीं नहीं आ रही है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर के पत्रकारिता विश्वविद्यालय से सामने आया है, जहां विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारी ठगी की शिकार हुई है। बताया जा रहा कि आरोपियों ने महिला कर्मचारी को 2 लाख 40 हजार रुपए का चूना लगाया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है, जहां कुशाभाऊ ठाकरे विवि की महिला कर्मचारी नीति ताम्रकार को आरोपियों ने फोनकर सिम ब्लॉक होने की बात कही और केवायसी अपडेट करवाने की नसीहत दी। इसके बाद फोन करने वाले शख्स ने नीति ताम्रकार को एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने की बात कही, जिसके बाद आरोपी ने एप के जरिए उनके खाते से 2 लाख 40 हजार पार कर दिए।


You may have missed