April 19, 2026

नाबालिग प्रेमी ने दी फांसी लगाकर जान, तो घरवालों ने जबरन लाश के अंगूठे से भरवाई लड़की की मांग

MAUTT

बंगाल। एक प्रेमी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गुस्साए लोगों ने प्रेमी की लाश से उसकी प्रेमिका की मांग भरवा दी। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।


पढ़िए पूरी खबर:
मिली जानकारी के मुताबित यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल के बर्दवान का है। लड़का और लड़की अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। दोनों के परिजन इस शादी के लिए तैयार थे लेकिन प्रेमी जोड़ा नाबालिग था, इसलिए लड़की की मां इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। जिसे लेकर लड़के और लड़की में कुछ विवाद हुआ और लड़के ने खुदकुशी कर ली।

आत्महत्या से पहले प्रेमी प्रेमिका के बीच हुई बात:
आत्महत्या करने से पहले लड़के ने फोन पर प्रेमिका से बात की। उसने कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद व्हाट्सएप पर प्रेमिका को अपनी फोटो भेजकर खुद की जान ले ली। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद जब लड़के की लाश गांव में पहुंची, तो पूरा विवाद फिर से शुरू हो गया। आरोप है कि गांव वालों ने इस मामले में लड़की और उसकी मां को दोषी ठहराते हुए दोनों के साथ मारपीट की। दोनों को जबरदस्ती घर से उठाकर लड़के शव के पास लेकर आए। फिर लड़के के मृत शरीर से नाबालिग लड़की की मांग भरवा दी गई। लड़का शहर के कांटापुकुर इलाके के रहने वाला है।

मृतक के पड़ोसियों का कहना है कि लड़की को यह पता था कि लड़का आत्महत्या कर रहा है। लड़की के पास लड़के की मां का फोन नंबर भी था। फिर भी इसकी सूचना लड़के के परिजनों को नहीं दी गई। अगर समय पर इस बार में लड़के के परिजनों को बताया होता तो उसे बचाया जा सकता था। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

बर्दवान थाना के प्रभारी का कहना है कि लड़की की मां ने मारपीट और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई है। जल्द ही दोषियों को पकड़कर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।


You may have missed