April 29, 2026

CG लॉकडाउन ब्रेकिंग : जिले में 5 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

lauk2

Lockdown extended till 5 June in Raigarh district:

रायगढ़। रायगढ़ Raigarh जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 जून तक लॉकडाउन Lockdown  बढा दिया गया है। जिला कलेक्टर भीम सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। हालांकि श्रमिकों की परेशानी को देखते हुए निजी निर्माण कार्यों की सशर्त अनुमति दी गई है। वहीं होटल रेस्टोरेंट में होम डिलीवरी के साथ- साथ लो और जाओ की सुविधा जारी रहेगी। इतना ही नहीं कृषि संबंधी दुकानें, मेडिकल स्टोर्स, पेट्रोल पंप पूर्व की भांति रात्रि आठ बजे तक संचालित होंगे।


वहीं बारिश को देखते हुए भवन निर्माण सामग्रियों की दुकानें भी खोली जा सकेंगी। सब्जी व फलों का विक्रय वार्डों में डोर टू डोर ही किया जा सकेगा। जिला कलेक्टर भीम सिंह ने कहा है कि जिले में पॉजिटिव दर अभी भी कम नहीं हुई है। पिछले तीन चार दिनों से पॉजिटिव रेट 5 फीसदी से ऊपर देखी गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार इस संबंध में निर्णय किया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि अगर पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम हो जाती है तो लॉकडाउन खोला जा सकता है


You may have missed