Gold Price Today : सोने के कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज का भाव
नई दिल्ली: शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के चलते सोने की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी और गिरावट देखने को मिल रहा है। वर्तमान में सोना वायदा एक बार फिर 48800 के करीब पहुंच गया है सोने के उच्चतम दाम पर नजर डालें तो आज के भाव पर गौर करें तो कीमतों में 7400 रुपए सस्ता हो गया है। बता दें कि अगस्त, 2020 में सोने की कीमत 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी।


शुक्रवार को भी सोने के जून वायदा में उतार चढ़ाव के साथ कारोबार देखने को मिला था। हालांकि रेट 48600 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहे थे। आज सोने के जून वायदा में 250 रुपए की तेजी देखने को मिल रही है और भाव 48800 के करीब हैं। मई महीने में सोना वायदा करीब 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है।

