कोरोना ब्रेकिंग : प्रदेश के सिर्फ इन 8 जिलों में आंकड़ा 100 के पार..कोरोना से मौत के आंकड़ों में भी भारी कमी
रायपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन के बाद से कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2163 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे जिला सूरजपुर से सर्वाधिक 185 मरीज मिले है। आज प्रदेश में कुल 5651 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है। राज्य में आज कुल 32 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 35741 है। आज प्रदेश में 58445 टेस्ट हुए है।
सूरजपुर में आज भी सर्वाधिक मरीज मिले हैं। सूरजपुर में आज 185 मरीज मिले हैं, जबकि जशपुर में 182, सरगुजा में 147, रायपुर में 136, जांजगीर में 119, रायगढ़ में 160, बलरामपुर से 103 और बलौदाबाजार में 101 मरीज मिले हैं। दुर्ग से 31, राजनांदगांव से 40, बालोद से 80, बेमेतरा से 22, कबीरधाम से 31, धमतरी से 90, महासमुंद से 92, गरियाबंद से 28, बिलासपुर से 58, कोरबा से 59, मुंगेली से 27, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 56, कोरिया से 69, बस्तर से 83, कोंडागांव से 54, दंतेवाड़ा से 54, सुकमा से 49, कांकेर से 26, नारायणपुर से 16, बीजापुर से 64, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।
आज 2,163 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 5,651 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/jQcH1N4psK
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 31, 2021

